April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में 6 दिनों तक छप्पन भोग का आयोजन

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में 6 दिनों तक छप्पन भोग का आयोजन                       रिपोर्ट प्रदीप कुमार
महुआ प्रखंड के अंतर्गत डगरू पंचायत के कानू टोला में स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भव्य सजावट कर बड़े धूमधाम एवं विधि विधान से मनाया गया । शुक्रवार की रात जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रात के बारह बजते ही लोगों ने जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि का जयघोष किया। उसके बाद सोहर व भजन कीर्तन गाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उसके बाद जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा पंडित जी के द्वारा कृष्ण भगवान का पूजा कराया गया ।पूजन के दौरान कृष्ण कन्हैया लाल जी को दूध , मक्खन से स्नान कराया गया। उसके बाद 56 प्रसाद का भोग लगाया गया । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया, और 6 दिनों तक पूजा के साथ-साथ प्रसाद वितरण और भंडारा कराया गया इस मौके श्री कालीचरण साह, संदीप कुमार ,रामानंद , अजय , रवि ,ब्रिजेश, डॉक्टर विकाश , शौरव ,चन्दशेखर एवं अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.