April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*एच आर इंपीरियल पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन*

*एच आर इंपीरियल पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन*

*जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार ने ध्वजारोहण करके शिविर का किया उद्घाटन*

छपरा:-जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन एच आर इंपीरियल पब्लिक स्कूल में किया गया है।यह शिविर छह दिनों तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में श्री सुरेश(विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय)और गाइड में मनोरमा कुमारी(मध्य विद्यालय उमधा)को नियुक्त किया गया है।वही शिविर सहायक के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और गाइड मे एडवांस गाइड कैप्टेन सुश्री रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है।

बुधवार को शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह एवम विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया।

उद्घाटन समारोह मे जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही प्राचार्य नीरज कुमार ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है।

 

शिविर में एच आर इंपीरियल पब्लिक स्कूल के लगभग 120 स्काउट और 60 गाइड भाग ले रहे है।

शिविर में सहायता के लिए विद्यालय के शिक्षक प्रसून राज,रामानुज यादव, रिचा राज सिंह,राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह,सुमित सिंह,चंदन पंडित,स्काउट सोनु कुमार और बिपुल कुमार को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.