April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव गोरौल प्रखंड पहुंचकर चल रहे ग्रामीण विकास कार्यो की  समीक्षा किया

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव गोरौल प्रखंड पहुंचकर चल रहे ग्रामीण विकास कार्यो की  समीक्षा किया.  सबसे पहले सचिव बालामुरुगन ने प्रखंड परिसर मे फैली गंदगी देख कर भड़क उठे और नाले के गंदगी का स्वयं फोटो लेना शुरू कर दिया .

इतना ही नहीं प्रखंड भवन के शौचालय की गंदगी को देख बीडीओ पर बरस  गए और कहा कि करोड़ों की लागत से बना इस  भवन  को आप बर्बाद करने पर लगे है.  पूरे देश मे स्वच्छता भारत को लेकर अभियान चलाया जाता है और आप लोग प्रखंड मुख्यालय के चारों तरफ  गंदगी ही गंदगी फैला रखी है . फैले बदबू से दो चार मिनट के अंदर ही दम घुटने लगा है तो दिन भर यहां पर लोग कैसे रहते है यह किसी आश्चर्य से कम नही है.
एक सप्ताह बाद पुनः आ रहा हुं साफ सफाई नहीं रहा तो खैर नहीं है .
सचिव ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा ।
इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच समीक्षा बैठक की .  बैठक में आवास योजना पर भी बीडीओ एवं सम्बंधित कर्मी को फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रखंड में यह योजना सबसे पीछे क्यों है इसकी जानकारी मांगी.  कार्यक्रम पदाधिकारी से जब सचिव ने मनरेगा योजना की जानकारी मांगी तो पीओ ने चुप्पी साध ली .  इस पर कहा कि कार्य को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ावे. वही सूत्र बताते है कि मनरेगा योजना में मची लूट खसोट को लेकर भी सचिव काफी दुखी जताई और करवाई करने की बात भी कही . मनरेगा पदाधिकारी अनुराधा कुमारी एक भी योजना की जानकारी सचिव को नही दे सकी . समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, बीडीओ उदय कुमार ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.