जदयू ने विभिन्न जिलों में प्रभारी किया नियुक्त जागेश्वर राय को समस्तीपुर जिला का मिला कमान
जदयू ने विभिन्न जिलों में प्रभारी किया नियुक्त
जागेश्वर राय को समस्तीपुर जिला का मिला कमान
महुआ। नवनीत कुमार
जदयू ने विभिन्न जिलों में प्रभारी को नियुक्त किया है। ताकि पार्टी की संगठनात्मक क्रिया को मजबूत किया जा सके। समस्तीपुर जिला के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला में पार्टी की क्रिया कलापों के साथ संगठनात्मक ढाचा को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। श्री राय के साथ अरुण कुशवाहा को भी उक्त जिला का प्रभारी बनाया गया है।
इधर समस्तीपुर जिला का जिम्मेवारी मिलने के बाद बुधवार को यहां जागेश्वर राय ने बताया कि पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेवारी को वे बखूबी निभाएंगे। उन पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी है। जिस पर वह खड़े उतरेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए वह कृत संकल्पित हैं। श्री राय ने यह भी बताया कि जदयू के कार्यकर्ता अपने नेता के लिए हर संभव तत्पर रहते हैं। समस्तीपुर जिला के सभी जदयू कार्यकर्ता उनके लिए सम्मानीय है। वे कार्यकर्ताओं के बीच कदम से कदम मिलाकर पार्टी हित के साथ संगठन को मजबूती दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जिम्मेवारी सौपे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया। इधर वैशाली जिला के लिए राजीव नयन उर्फ राजू तथा रणविजय कुमार को प्रभारी बनाया गया है।
