April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ओलंपियाड में उतीर्ण विद्यार्थियों में खुशी का नजारा महुआ। नवनीत कुमार

ओलंपियाड में उतीर्ण विद्यार्थियों में खुशी का नजारा
महुआ। नवनीत कुमार
हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट वितरण पर उनमें विशेष खुशी दिखी। छात्र छात्राओं ने सर्टिफिकेट पाकर हिंदुस्तान अखबार को धन्यवाद कहा।
महुआ के संत जोसेफ स्कूल पर सैकरो प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। सर्टिफिकेट मिलते ही उनमें विशेष उमंग और खुशी भर आई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हिंदुस्तान अखबार द्वारा न सिर्फ ताजी और निष्पक्ष खबरें दी जाती है बल्कि बच्चों के लिए शिक्षण कार्य भी किए जाते हैं। ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेकर वे अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी धन्यवाद दिया और कहा कि हिंदुस्तान अखबार निष्पक्ष और ताजी खबरों के साथ बच्चों के लिए समय-समय पर पढ़ाई भी लेकर आती है। उधर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा में भी छात्र-छात्राओं में सर्टिफिकेट मिलते ही खुशी भर आई। यहां अजीत कुमार सिंह ने ओलंपियाड परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.