April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समापन पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

नयागांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समापन पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम- नयागांव(सारण)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत में छपरा पटना मुख्य मार्ग एनएच 19 पर स्थित महदली चक ग्राम विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2022 के समापन के अवसर पर गुरुवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट,गोपालपुर पंचायत के मुखिया नरोत्तम कुमार सिंह बबलू,सोनपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, अमरदीप सिंह कन्हैया, अमरेंद्र सिंह,जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस दौरान विधायक श्री पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए अति आवश्यक है श्रेष्ठ समाज की कल्पना पूरी करने के लिए सभी को ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी रुचि लेनी चाहिए इस तरह के आयोजन से सभी जाति धर्म के लोग को एक साथ बैठने का मौका मिलता है।
वहीं इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव व विशाल गगन ने एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुत कर कार्यक्रम देख रहे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी हिंदी गानों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया।कार्यक्रम के आरंभ में गायक विशाल गगन से भोजपुरी में अश्लील गाने की बात पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भोजपुरी में अश्लीलता परोसने वाले कलाकार की लाइफ ज्यादा नहीं चलती है वह दर्शक के सामने एकाएक उभरकर तो आते हैं किंतु उतनी ही तेजी से दर्शक उन्हें नकार देते हैं जो कलाकार भोजपुरी में अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं ऐसे कलाकारों का लाइफ़ साल दो साल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव,जयप्रकाश सिंह,मूनटूँन सिंह, राजीव कुमार सिंह शंभू सिंह,कारू सिंह,ऋषि रोमी, अभिषेक कुमार सिंह, शुभम सत्यार्थी, भगत जी, रघुराज सिंह, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार सिंह, वीशु सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.