August 27, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जद यू प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

*जद यू प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक उमेश सिंह कुशवाहा जी के स्थानीय परिसदन समस्तीपुर में आगमन पर जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारिक रहमान लवली के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला आदि से स्वागत किया, विदित हो की हाल ही में जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जी की माता जी का देहांत हो गया था और आरपी एफ कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए श्री उमेश कुशवाहा जी को कर्मठ जुझारू व कुशल नेतृत्वकर्ता बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इजहार अशरफ, फिरदौस अंसारी,अब्दुस समद खान,ग्यासुद्दीन अंसारी,तौहीद अंसारी, अनवार हुसैन, अनस रिजवान,खालिद हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.