April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रशिक्षण समापन के मौके पर प्रशिक्षिक्षुओ में दिखी विशेष उमंग, गीत संगीत का भी चला दौड़

प्रशिक्षण समापन के मौके पर प्रशिक्षिक्षुओ में दिखी विशेष उमंग, गीत संगीत का भी चला दौड़
महुआ, नवनीत कुमार
छोटे-छोटे बच्चों को सुगमतापूर्ण और खेल खेल में शिक्षा देने को लेकर महुआ के 8 केंद्रों पर चल रहे शिक्षकों का पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण समापन के मौके पर प्रशिक्षुओं में खासा उमंग और उत्साह दिखी। यहां केंद्रों पर गीत संगीत का भी दौर चला। जिससे वातावरण काफी खुशमय हो गया।
महुआ के हसनपुर ओस्ती उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर प्रशिक्षु मो. इम्तियाज, मो. निजाम, रश्मि कुमारी, कुमारी मंजू बाला, शमा परवीन, सरोज कुमार सिंह, सुखदेव राम, चंदा कुमारी, पुष्पा कुमारी, रंजीता कुमारी, अरविंद कुमार आलोक आदि ने बताया कि यह प्रशिक्षण काफी अच्छा रहा है। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिले हैं। छोटे छोटे बच्चों को खुशनुमा माहौल में और खेल खेल में शिक्षा देना है। ऐसी शिक्षा कि उन्हें उबाऊ नहीं लगे। बच्चों से कागज के टुकड़ों को भी विभिन्न प्रकार के रूप दिलवाने हैं। बच्चे स्कूल में कैसे ठहरे और कैसे शिक्षा लें। इसकी जानकारी उन्हें मिली है। यहां सभी मध्य और प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य तथा वर्ग प्रथम के नाभिक शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लिए। सभी आठ केंद्रों पर 315 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। समापन पर प्रशिक्षुओं द्वारा तरह तरह के कार्य पेश किए गए। साथ ही उन्होंने गीत संगीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया। बताया गया कि चहक नाम इसलिए दिया जाए गया है कि स्कूल में आते ही बच्चे को माहौल ऐसा मिले कि वे चिड़ियों की तरह चहक उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.