April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वार्षिक कार्य योजना के आलोक में शनिवार को कला उत्सव का आयोजन किया गया ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। ।
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना के आलोक में शनिवार को कला उत्सव का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार शरण ने किया ।
जबकि संचालन करते हुये कार्यक्रम के नोडल प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि कला उत्सव के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है‌ । शारीरिक ,बौद्धिक तथा मांसिक क्षमता विकसित करने में इस प्रकार का आयोजन विद्यालय स्तर पर समय-समय पर होते रहना चाहिए । बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी । लोक नृत्य में आयुषी कुमारी को प्रथम, सुचिता कुमारी को द्वितीय एवं सायमा खातून को तृतीय पुरस्कार दिया गया । लोकगीत में सुजीता कुमारी, आयुषी कुमारी , जुली कुमारी को पुरस्कृत किया गया । चित्रकला बालिका ग्रुप में खुशी कुमारी को प्रथम, राखी कुमारी को द्वितीय तथा दीपा कुमारी को तृतीय एवं बालक ग्रुप में कुणाल राज को प्रथम, अजीत कुमार को द्वितीय तथा प्रियांशु राज कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, जिसमें प्रीतम कुमार, शुभम कुमार ,मनीषा कुमारी, रागिनी कुमारी, सोनम कुमारी , खुशी कुमारी, नरगिस खातून शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.