April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारी सुरक्षा के बीच महुआ के मधौल स्थित संत निरंकारी मिशन भवन पर पहुंची प्रमुख सुदीक्षा

भारी सुरक्षा के बीच महुआ के मधौल स्थित संत निरंकारी मिशन भवन पर पहुंची प्रमुख सुदीक्षा
मधौल स्थित सत्संग स्थल पर मिशन से जुड़े अनुयायियों को दिया दिव्य ज्ञान, सदगुरु माता सुदीक्षा को एक झलक देखने के लिए व्याकुल रहे श्रद्धालु
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के मधौल स्थित संत निरंकारी भवन पर पहुंची मिशन प्रमुख सुदीक्षा महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। वह यहां काफी सुरक्षा के बीच उन्हे पहुंचते ही अनुयायियों की टोली ने सिर झुका नमन किया।
यहां संत निरंकारी भवन पर पहुंचते ही सुदीक्षा महाराज ने अपने निरंकारी मिशन में लगे अनुयायियों को दिव्य ज्ञान दिया। उन्हें एक झलक देखने के लिए लोग काफी व्याकुल थे। काफी सुरक्षा के बीच उन्हें भवन में मंच पर ले जाया गया। इस बीच पंक्तिवद्ध होकर लोग उनके पास पहुंचे और अभिवादन किया। यहां सत्संग सभा में अनुयायियों की भीड़ सुबह से ही जुटने शुरू हो गई थी। दोपहर बाद पहुंचे प्रमुख सुदीक्षा महाराज को झलक पाने के लिए लोग डटे रहे। यहां मिशन प्रमुख सुदीक्षा महाराज को आने को लेकर संत निरंकारी मिशन से जुड़े अनुयायियों में काफी खुशी देखी गई। उनमें उत्साह चरम पर था। उनकी अगुवाई को लेकर मिशन के कार्यकर्ताओं को रास्ते में जगह-जगह तैनात किया गया था। इस बीच वे भारी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच सत्संग भवन पर पहुंची। गुरु पूजा के साथ सत्संग कार्यक्रम हुआ। यहां प्रमुख सुदीक्षा ने अनुयायियों को प्रवचन का रसपान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.