April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

महुआ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
सड़क किनारे लगी फुटपाथी दुकानों के अलावा दुकानदारों द्वारा बनाए गए शेड को हटाया गया, अतिक्रमण हटाने को लेकर माइक से प्रचार कर लोगों को दी गई थी सूचना, कार्रवाई को लेकर बुलाए गए थे अतिरिक्त पुलिस बल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद बाजार में शनिवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का एक बार फिर बुलडोजर चला। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर और अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त था।
नगर कार्यपालकपदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, अंचलाधिकारी अमर सिन्हा, नगर प्रबंधक धीरज कुमार, आमीन रामेश्वर पंडित ने सक्रिय अतिक्रमण हटाओ अभियान में योगदान दिया। यहां गांधी स्मारक से लेकर गोला रोड, मुजफ्फरपुर रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की सहायता ली गई। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष तौर पर प्रचार-प्रसार कराया गया था। ताकि लोग स्वयं सरकारी भूमि को खाली करने। अंत में वाद्य होकर अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। इसके लिए विशेष पुलिस बल बुलाए गए थे। इधर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गई। वे लोग स्वयं दुकान के आगे लगाए गए शेड को खोलकर हटाना शुरू कर दिया। इधर प्रशासन द्वारा भी अतिक्रमण को नोचने का काम शुरू हुआ। घंटे चले इस अतिक्रमण मुक्ति अभियान के बाद महुआ बाजार एक बार फिर चकाचक हो गया। अतिक्रमण के कारण महुआ बाजार की सड़कें सिकुड़ जाती है और जाम का नजारा बन जाता है। थाना द्वार के पास सड़क किनारे जब्त गाड़ियों को लगाने और अवैध स्टैंड चलने के कारण भी बाजार जाम से कराह उठता है। मालूम हो कि यहां हमेशा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो जाता है लेकिन बाद में स्थिति जस के तस हो जाती है। इधर लोगों का यह भी कहना है कि फुटपाथ दुकानदारों को जगह भी चयन होनी चाहिए ताकि वे दुकान चलाकर अपना और परिवार का पेट पालन कर सकें। यहां ठेलाधारी, रेहरी वाले, फुटपाथ वाले, खोमचा वाले आदि दुकानदार जाएं तो कहां जाएं। उन्हें दुकान लगाने के लिए प्रशासन को स्थल का चयन करना चाहिए। कई गरीब फुटपाथी दुकानदारों के सामने अतिक्रमण हटाने के बाद पेट चलाने पर आफत आ पहुंची है। ठेले खोमचे टूटने से उनका सहारा भी टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.