April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला के बचाने में गिरा बुलेट सवार गंभीर

महिला के बचाने में गिरा बुलेट सवार गंभीर
महुआ। नवनीत कुमार
एक महिला को बचाने में बुलेट सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। बाद में एक निजी वाहन से इलाज के लिए महुआ अस्पताल भेज दिया। यह घटना सोमवार की अपराहन महुआ देसरी सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत रामपुर चौक के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे बुलेट सवार रामपुर चौक के पास सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर गिर गया। सवार को बीच सड़क पर ही गिर जाने से सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। लोग दौड़े और उसे उठाकर पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। स्थिति नाजुक देखते हुए घायल को लोगों ने एक टेंपो से महुआ अस्पताल भेजा। लोगों ने बताया कि डायल 112 को कई बार सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंचने के बाद घायल को निजी टेंपो से अस्पताल भेजा गया। घायल की हालत गंभीर थी और वह कहां के है पता नहीं चल पाया है।

 

मकान का छज्जा गिरने से घर मालिक और मजदूर घायल
महुआ। महुआ गांधी चौक के पास तोड़े जा रहे एक मकान का छज्जा सोमवार को गिर जाने से घर के मालिक और एक मजदूर घायल हो गया। दोनों घायलों को निजी स्तर पर इलाज कराया गया।
बताया गया कि घर तोड़ने के दौरान उसका छज्जा नीचे जा गिरा। जिसमें भरत भूषण और एक मजदूर दब गए। यह तो शुक्र था कि लोगों ने दौड़कर मलबे को हटाया और दवे दोनों लोगों को बाहर निकाला। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। इस घटना में घर मालिक का पैर टूट गया और मजदूर को गंभीर चोट आई है। मलबा हटाने में ट्रैफिक के जवानों का बिग योगदान रहा।

 

ध्यानचंद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
महुआ। प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को यहां मिर्जानगर मध्य विद्यालय पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चर्चित पर शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने बच्चों को खेल बढ़ावा देने के लिए फिल्मी अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। यहा शिक्षक संजय कुमार, अफजल हुसैन, सरिका कुमारी, रंजीता कुमारी, गीता कुमारी, विनीता कुमारी, बाल संसद के अनामिका कुमारी, अमृता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.