April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ/हसनपुर ओसती पंचायत मुखिया पुत्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हसनपुर ओसती पंचायत मुखिया पुत्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।         महुआ से सुधीर मालाकार की रिपोर्ट।।                            वैशाली/महुआ प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया श्रीमती रेखा चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सुभाष चौधरी की आकस्मिक निधन पर, उनके निवास स्थान पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। बताते चलें कि इसी गांव के देव कुमार चौधरी के पिता के निधन के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे सुभाष चौधरी की गंडक नदी में डूब जाने के कारण मौत हो गई थी ।तबसे पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है। श्राद्ध कर्म के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सामाजिक, राजनीतिक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से सद्गति देने की प्रार्थना की गई । परिजनों को हिम्मत रखने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई ।श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में महुआ प्रखंड विकाश पदाधिकारी श्रीमती शिवांगनी कुमारी, मुखिया सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष संजीत राय, डॉक्टर चंदन चौधरी,पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया पति अजय भूषण दिवाकर, मिर्जानगर पंचायत के मुखिया पति गोनौर सिंह, पूर्व मुखिया दिनेश पासवान , राजद युवा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, राजद महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, राजद महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव,पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, आलोक भंडारी,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।।                              रिपोर्ट सुधीर मालाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.