April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुहागिनों ने की अखंड सुहाग का व्रत हरितालिकातीज।

सुहागिनों ने की अखंड सुहाग का व्रत हरितालिकातीज। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली )भादो शुक्ल पक्ष तृतीया अखंड सौभाग्यवती रहने की इच्छा से सुहागिन महिलाएं पूरे मनोयोग से हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा उमंग के साथ आयोजित की ।जिले के सभी हिस्सों में महिलाएं रंग बिरंगे नए परिधानों में सज धज कर भगवान भोले शंकर व मां पर्वती की आराधना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती देखी गई ।घर-घर में भगवान शंकर और पार्वती की मूर्तियों तथा शिवलिंग पर अक्षत, फूल ,बेलपत्र भांग ,धतूर ,मेवा ,मिष्ठान के साथ सभी व्रत धारियों ने पूजा अर्चना की तथा अपनेअमर सुहाग की कामना की। पुरानी कथाओं के अनुसार राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती ने भोले बाबा को अपने पति के रूप में पाने के लिए अपने सखियों द्वारा हरण कर हरे-भरे जंगलों में ले जाकर गुफा में रह कर भोले बाबा के कठोर तपस्या की। आज ही के दिन पार्वती को भोले शंकर ने अपना अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। तब से सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत का आयोजन कर अपने पति के अखंड सुहाग की कामना करती है। भोले बाबा के मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है ।जगह जगह धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां पर महिलाएं रात भर जागरण कर अपने व्रत को पूरा करेंगे ।पूरे क्षेत्र में आज ही चक चन्ना पर्व का भी आयोजन बड़े श्रद्धा व उमंग के साथ आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.