May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एस्बेस्टस लदी जुगाड़ ठेला से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

एस्बेस्टस लदी जुगाड़ ठेला से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर फुलवरिया पंचायत भवन मोड़ के पास हुई घटना, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, गांव में तीज और चौथचंदा का पर्व पड़ा फीका
महुआ, नवनीत कुमार
एस्बेस्टस लदी जुगाड़ ठेला से टकराकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया पंचायत भवन मोड़ के पास घटी। घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक 42 वर्षीय ललन दास महुआ थाने के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढनिया निवासी जयनंदन दास का पुत्र था और वह आरा मशीन पर रहकर मजदूरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार ललन दास उक्त सड़क पर बाइक से ओस्ती भूतनाथ चौक के पास से महुआ की तरफ आ रहा था। इसी बीच उक्त स्थान के पास पहले से एस्बेस्टस लदी खरी ठेला में उसका जोरदार टक्कर हो गया। इस टक्कर में युवक का ठुड्डी और कलेजा में गहरी चोटें आई। जिससे वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि घटना के बाद लोग उसे आनन-फानन में उठाकर पंचमुखी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में लोग शव को उठाकर घर ले आए। जहां देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंची और घटना की तहकीकात की। बाद में पुलिस ने परिजन से बात कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

जिसके लिए रेखा ने रखी थी तीज वही कह दिया अलविदा
पति की मौत से पत्नी रेखा की तो उजड़ गई दुनिया, एक पुत्री और एक पुत्र को बेसहारा छोड़ गया ललन
महुआ, एक संवाददाता। युवक की मौत के बाद सौभाग्य प्राप्ति को लेकर तीज व्रत पर महा उपवास रखी पत्नी रेखा देवी का तो रो रोकर बुरा हाल हो गया। वह पति के शव पर सिर पटक पटक विलाप कर रही थी। अब उसका सहारा कौन होगा। जिसके लिए उसने सौभाग्य प्राप्ति को लेकर तीज व्रत पर महा उपवास रखी थी। वही उसे अलविदा कह गया। उसके विलाप से सभी का कलेजा दहल जा रहा था।
मृतक ललन के एक पुत्री 12 वर्षीय साक्षी और एक पुत्र 10 वर्षीय सौरभ तो समझ नहीं पा रहे थे कि यह क्या हो गया। दोनों अपने पिता के पांव के पास बैठे अपनी भाग को कोस रहे थे। युवक को मृत पर अध्यक्ष महिलाएं कलेजा पीट रही थी हर व्यक्ति बेसुध था मृतक लल्लन दास छह भाइयों में चौथे स्थान पर था। बड़ा भाई भरत दास, सोगारथ दास, सोनेलाल दास के बाद उसका स्थान था। छोटा पवन दास और राजेश दास सभी घटना से सदमा में थे। घटना से हर व्यक्ति के मुंह से आह निकल रहा था। मृतक युवक काफी मिलनसार था। जिसके लिए लोगों में गम देखी गई। घर में मृतक ललन दास की पत्नी रेखा के अलावा अन्य महिलाएं भी पति को दीर्घायु होने और सौभाग्य प्राप्ति को लेकर तीज व्रत रखी थी। घटना के बाद पर पर्व का उत्साह मृतक के परिवार में ही नहीं पूरे बस्ती में फीका पड़ गया। घटना पर पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

रिपोर्ट नवनीत कुमार,महुआ वैशाली

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.