गिरफ्तार कर भेजा जेल
गिरफ्तार कर भेजा जेल
महुआ नवनीत कुमार
हत्या के प्रयास लूट चिंतई सहित विभिन्न मामलों में महुआ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष की सक्रियता से हुई।
थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाने के समसपुरा से महेश पासवान और चुन्नू पासवान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों पर मारपीट, हत्या के प्रयास, छीनतई सहित विभिन्न कांडों में मामले दर्ज थे। पुलिस गिरफ्तारी के लिए कब से तलाश कर रही थी।
13 वर्षो से फरार लूट के आरोपी को भेजा जेल
महुआ। लूट और सामान बरामदगी मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को महुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस नाटकीय ढंग से की जिससे सफलता हाथ लगी।
रविवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि लालगंज के सरसिया निवासी बृजनंदन राय के पुत्र बजरंगी राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि 13 वर्ष पूर्व ट्रक लूट और सम्मान बरामदगी मामले में बजरंगी राय वांटेड था।
हत्या के प्रयास छीनतई सहित कई मामलों में फरार आरोपी को भेजा जेल
महुआ। हत्या के प्रयास, छीनतई सहित कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को महुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी थाने के फुलार से हुई।
रविवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि थाने के फुलार निवासी जमींदार राय के पुत्र रामबाबू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि रामबाबू राय पर हत्या के प्रयास, छीनतई, साधारण दंगा सहित कई मामले दर्ज थे।
मध निषेध में गिरफ्तार
महुआ। मद्य निषेध में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी राएजापाकर से हुई।
थानाध्यक्ष प्रभात रंजना सक्सेना ने बताया कि राजापाकर थाने के राजापाकर निवासी स्व दिनेश राय के पुत्र अनूप कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अनूप कुमार यादव को मद्य निषेध के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
