April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन वितरण प्रणाली के लिए कल से लिए जाएंगे कागजात

जन वितरण प्रणाली के लिए कल से लिए जाएंगे कागजात
महुआ। नवनीत कुमार
2018 में निर्गत विज्ञापन के आलोक में मंगलवार से नई जन वितरण प्रणाली के लिए कागजात यहां अनुमंडल कार्यालय पर लिए जाएंगे। इसके लिए पंचायत वार समय सारणी तय की गई है। मंगलवार को यहां सभी 6 प्रखंडों के 17 पंचायतों के कागजात अलग-अलग काउंटर पर लेने की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि 2018 में विज्ञापन के आलोक में जिन लोगों ने नई जन वितरण प्रणाली के लिए आवेदन दे रखे हैं। वह अपने सारे कागजातों को अनुमंडल कार्यालय पर बनाए गए काउंटर पर जमा करेंगे।
अनुमंडल कार्यालय के अनुसार यह कागजात अगामी 26 सितंबर तक पंचायत वार लिया जाएगा। यह भी बताया गया कि आवेदक सारे कागजात एक साथ संलग्न कर देंगे। बाद में कोई कागजात स्वीकार नहीं होगा। यह काउंटर पूर्वाहन 10:30 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक खुला रहेगा।
अनुमंडल कार्यालय के अनुसार मंगलवार को पातेपुर प्रखंड के भैरोखरा, चांदपुर फतह, सुक्की व मौदह बुजुर्ग के लिए आवेदन लिया जाएगा। इसी तरह इसी दिन महुआ प्रखंड के मधौल, सुपौल टरिया और जहांगीरपुर सलखनी, जंदाहा के बोरहा उर्फ़ रसूलपुर गौस, बहसी सैदपुर व मोहिउद्दीनपुर गराही, गोरौल के इनायतनगर, कटरमाला और लोदीपुर, चेहराकला के बिशनपुर अड़रा और चेहराकला तथा राजापाकर प्रखंड के बेरई और रामपुर रत्नाकर पंचायत के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.