April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एलआईसी एजेंटो का धरना प्रदर्शन

महुआ में एलआईसी एजेंटो का धरना प्रदर्शन
महुआ, नवनीत कुमार
। विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को महुआ स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के पास अभिकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं ने कार्यालय का कामकाज नहीं होने दिया। उनके द्वारा प्रदर्शन के दौरान आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की गई।
यहां पर ललित कुमार घोष, मुकेश कुमार सोनी, शशी भूषण कुमार, रत्नेश कुमार, सुबोध कुमार, शुभ नारायण राय, उदय शंकर कुमार, राजेश झा, वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वर राय, हरि नारायण पंडित, संतोष पासवान, विजय कुमार, प्रमोद प्रसाद यादव, अरुण कुमार आदि ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय का कामकाज को बंद कराया। साथ उमेश साह, मनीष ठाकुर, अरुण कुमार ने भी पहुंचकर धरना प्रदर्शन को धारदार बनाया। यहां अभिकर्ताओं ने बताया कि देशव्यापी आंदोलन के दौरान उनका विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन चल रहा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है। वह आंदोलनरत रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका आंदोलन और जोरदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.