महुआ में पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण संपन्न
महुआ में पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण संपन्न
महुआ के पानापुर और फुलवरिया संकुल स्तरीय शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग, ट्रेनिंग में शिक्षकों को दिखा विशेष उत्साह
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में दो संकुलो का दो जगह पर चल रहा चहक प्रशिक्षण सोमवार को पांचवे दिन संपन्न हो गया। इसमें विद्यालयों के प्राचार्य और वर्ग प्रथम के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण उत्सवी माहौल में प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण के पांचवें दिन सोमवार को यहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें शिक्षकों ने गीत संगीत फुल अर्थ सहित अपनी विभिन्न कला का प्रदर्शन किया।
यहां पानापुर संकुल स्तरीय विद्यालयों के प्राचार्य और वर्ग प्रथम के नामित शिक्षकों का चहक प्रशिक्षण वैशाली विद्यालय महुआ में दिया गया। जबकि फुलवरिया संकुल के शिक्षकों का प्रशिक्षण उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया पूर्वी पर चला। दोनों जगह पर यह कार्यक्रम उत्सवी माहौल में गीत संगीत के बीच संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया कि बच्चे खेल के प्रति ज्यादा रुचि रखते हैं और खेल खेल में ही उत्साहित होकर शिक्षा भी ग्रहण करते हैं। अगर उन्हें खेल के जरिए उत्साहित कर शिक्षा दिया जाए तो उनका स्कूल में ठहराव होगा और उबाऊ भी नहीं होंगे। प्रशिक्षक सुकेश कुमार और रंजीता कुमारी मिश्रा के द्वारा शिक्षकों को बारीकी से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की जानकारी दी गई। इस बीच उन्हें कई ऐसी जानकारियां भी दी गई, जिससे बच्चों को स्कूल आने के लिए वाध्य हो जाना पड़ेगा। बच्चे जिस तरह घर पर कागज के टुकड़ों से विभिन्न प्रकार की चीजें बनाकर खेलते हैं। उसे भी स्कूलों में उनसे कराने को बताया गया। फुलवरिया पूर्वी पर चहक प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों में को विशेष उत्साह और उमंग रहा। वे यहां प्रशिक्षण लेने के लिए समय से पहुंचकर चहक कार्यक्रम को खूबसूरत बनाया। प्रशिक्षण केंद्र पर बीईओ अर्चना कुमारी ने भी पहुंच कर जानकारी हासिल की और सभीप्रशिक्षकों को अच्छा तरीके प्रशिक्षकों के अलावा प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
