नई शिक्षा समिति की सफलता पूर्ण रूप से शिक्षकों पर निर्भर : प्रो . संजय कुमार सिंह
नई शिक्षा समिति की सफलता पूर्ण रूप से शिक्षकों पर निर्भर : प्रो . संजय कुमार सिंह
आज संवाददाता मुरारी कुमार चौधरी
महुआ । महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित निरशू नारायण महाविद्यालय परिवार में नई शिक्षा समिति को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कि उपस्थित सभी शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार में भाग लेकर छात्रों को शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिवार के पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह , वर्तमान प्राचार्य नंदकिशोर चौधरी , सचिव पति संजय कुमार सिंह , भूतपूर्व प्राचार्य चंद्र भूषण सिंह , प्रो अनिल सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया । नई शिक्षा समिति के सेमिनार पर उपस्थित सभी लोगों को सचिव पति संजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति की सफलता पूर्ण रूप से शिक्षकों के ऊपर निर्भर है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को यह भी तय करना है कि वह बच्चों को कैसे पढ़ाएं । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस नीति के क्रियान्वयन का लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी मिलने वाला है। इस अवसर पर प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति पर संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों की भूमिका बड़ी अहम है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक नई शिक्षा नीति को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने लगे तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। वह शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार में उपस्थित सभी प्रध्यापकों के द्वारा वृक्षारोपण का भी कार्य हुआ। इस अवसर पर प्रध्यापकों में मुख्य रूप से प्रो. अरविंद कुमार झा , प्रो . आमिर कुमार सिंह , प्रो . शिव शरण सिंह , प्रो . कौशल किशोर सिंह , प्राध्यापिका गीता कुमारी , प्रध्यापिका संजूला रानी , प्रो . अमित कुमार सिंह खेल विभाग सहित महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापक गणों की उपस्थिति मौके पर दर्ज रहीं।
