April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क पर पसरा सन्नाटा पहले दिन दिखा असर कपड़ा,मोबाइल,ज्वेलर्स सहित कई अन्य दुकान रहा बन्द प्रशासन रहा सतर्क

*सड़क पर पसरा सन्नाटा पहले दिन दिखा असर कपड़ा,मोबाइल,ज्वेलर्स सहित कई अन्य दुकान रहा बन्द प्रशासन रहा सतर्क*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लहेरियासराय क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह में 3 दिन शुक्रवार,शनिवार,और रविवार को गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बन्द करने का जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एस,एम,ने गाइडलाइन जारी का अनुपालन कराने का प्रशासन को निर्देश दिए है गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में कपड़ा,रेडीमेड वस्त्र,अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की दुकान यथा जूता,चप्पल,स्पोर्ट्स,बर्तन,सोना-चांदी,ड्राईक्लीनर्स एवं अन्य सभी दुकानें जो किसी श्रेणी में ना हो,इलेक्ट्रॉनिक गुड्स,पंखा,कूलर,एयर कंडीशनर्स,मोबाइल,कम्प्यूटर,लैपटॉप,यू.पी.एस एवं बैटरी विक्रय एवं मरम्मत ऑटोमोबाईल्स,टायर एवं ट्यूब्स,लुब्रिकेन्ट,ऑटोमोबाईल स्पेयर पार्ट्स की दुकान शामिल हैं। वही पहले दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक जरूरतों की दुकानें तो खुली रही। तो दूसरी ओर आमलोग भी जिला प्रशासन के साथ कदम मिलाकर चलते हुए अपने घरों में ही दुबके रहे। कोरोना के बढते ग्राफ को लेकर जहां सरकार ने कुछ छूट के साथ घोषणा की है। जिससे आमलोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। और कोरोना के बढते संक्रमण चेन को तोडा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.