April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन अभियान के प्रथम दिन शनिवार को एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचे।

प्रथम दिन नहीं खुला नामांकन का एक भी खाता
प्रथम दिन 40 लोगों ने कटवाए नाजिर रसीद, नामांकन के लिए पंडितों से शुभ दिन दिखा रहे संभावित उम्मीदवार
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन अभियान के प्रथम दिन शनिवार को एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचे। जिससे नामांकन अभियान का खाता नहीं खुला। यहां नामांकन लेने के लिए पदाधिकारी बैठे रहे लेकिन उम्मीदवार नहीं पहुंच पाए। हालांकि प्रथम दिन 40 लोगों ने नाजिम रसीद कटवाए हैं।
महुआ नगर परिषद में 25 वार्डो के लिए नामांकन पत्र लिए जाने हैं। इसके लिए एवं आदर्श आचार संहिता के साथ अनुमंडल कार्यालय परिसर में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है। उम्मीदवार अपने प्रस्तावक के साथ ही नामांकन कक्ष में पहुंच पाएंगे। अनुमंडल परिसर में भीड़ भाड़ करना वर्जित किया गया है। आयोग द्वारा एकाएक नामांकन की प्रक्रिया जारी कर देने को लेकर संभावित उम्मीदवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई उम्मीदवार अपने कागजात को दुरुस्त करने में लगे हैं। जिसमें उन्हें काफी परेशानी हो रही है। महुआ में सभापति और उपसभापति का पद सामान्य किए जाने से इसके लिए उम्मीदवारों की लंबी तादाद हो रही है और उनमें घमासान मचा है। कई संभावित उम्मीदवार तो नामांकन तिथि तय होते ही बीते शुक्रवार को बाबा नगरी बैजनाथ धाम निकल उनके शरण में पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
नामांकन के लिए पंडितों से दिखा रहे शुभ दिन:
नगर परिषद में चुनाव लड़ने के लिए दिलचस्पी रखने वाले संभावित उम्मीदवार पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवा कर नामांकन करने की तैयारी में है। वह इसके लिए पंडित से शुभ दिन निकलवा रहे हैं। इधर पंडित जी भी संभावित उम्मीदवारों के नाम, राशि, गोत्र आदि को देखकर नामांकन की शुभ दिन निकाल रहे हैं। पंडित जी से शुभ दिन निकलवाने के बाद वे मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं और उन्हें नामांकन में चलने की न्योता भी दे रहे हैं। इधर आरक्षण की मार से कई उम्मीदवार अपनी पत्नियों को चुनाव-ए-जंग में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह पत्नियों को मतदाताओं के बीच ले जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। चुनाव को लेकर सबसे बड़ी बात तो यह देखी जा रही है कि कल तक जो एक साथ और एक थाली में खाते थे। वे भी बेगाने होने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.