महुआ नगर परिषद में शनिवार को अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का रुख करा हुआ।
बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद में शनिवार को अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का रुख करा हुआ। उनके द्वारा अतिक्रमणकारियों को शक्ति के बीच हटाया गया। इसको लेकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यहां आचार संहिता लागू होने के कारण सरकारी भवनों, विद्युत पोलों आदि पर लगाए गए बैनर पोस्टर को भी हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। साथ ही अतिक्रमण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए गए। यहां अंचलाधिकारी अमर सिन्हा व नगर परिषद के प्रबंधक धीरज कुमार के नेतृत्व में बाजार के देसरीरोड, पातेपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड, गोला रोड में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया। इधर अतिक्रमण हटाने के बाद बाजार की सिकुरी सड़कें चौड़ी हो गई। हालांकि यहां अतिक्रमण को हटाया तो जाता है लेकिन दूसरे दिन स्थिति जस की तस हो जाती है।
