महुआ में मेघा तरंग उत्सव का आयोजन
महुआ में मेघा तरंग उत्सव का आयोजन
छात्र-छात्राओं द्वारा दिखाए गए जलवे के आगे नतमस्तक हुए दर्शक, बीआरसी परिसर में 5 घंटे तक चला तरंग कार्यक्रम
महुआ, नवनीत कुमार। प्रखंड स्तरीय तरंग के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को यहां बीआरसी भवन परिसर पर किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने जलवे दिखाए। यहां प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ जमी रही।
यहां बच्चों के बीच पेंटिंग, आशु भाषण, क्रॉसवर्ड, निबंध लेखन, स्पेलिंग टेस्ट और क्विज प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में यहां उच्चतर, उच्च, और मध्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वर्ग नवम से बारहवीं तक तथा वर्ग षष्टम से आठवीं तक के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यहां अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक अरविंद कुमार आलोक, अजीत कुमार पप्पू, सुरेश राम, रंजीत कुमार, साबिर हुसैन, राघवेंद्र कुमार, केदार राय, शत्रुघ्न पासवान, उमाशंकर सिंह, अशर्फी दास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर इस तरंग प्रतियोगिता में छात्राओं के जलवे रहे। उनके द्वारा इस प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया गया। यहां प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा दिखाए गए प्रतिभा को दर्शक कायल हुए। कार्यक्रम 5 घंटे तक चलता रहा। जिसे देखने के लिए लोग जमें रहे।
