प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में चयनित हुए बच्चे अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में चयनित हुए बच्चे अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
रिपोर्ट मुरारी कुमार चौधरी
वैशाली । महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक के निकट बीआरसी भवन के परिसर में प्रखंड स्तरीय जूनियर तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विदित हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार महुआ प्रखंड में संचालित सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से लगभग सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक शामिल विद्यालयों में सिंघाड़ा उच्च विद्यालय , नीलकंठपुर उच्च विद्यालय , मिर्जानगर उच्च विद्यालय , हरपुर उच्च विद्यालय एवं वैशाली उच्च विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बताते चलें कि महुआ में आयोजित तरंग प्रतियोगिता का उद्घाटन महुआ बीईओ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयोजित तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 28 से अधिक बच्चों का चयन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में नीलकंठपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार , वैशाली हाई स्कूल के शिक्षक केदार राय , सिंघाड़ा उच्च विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार , मोहम्मद दिलशाद आलम , महुआ शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास , युवा कवि सह शिक्षक प्रीतम कुमार झा सहित विभिन्न शिक्षकों की उपस्थिति मौके पर दर्ज रही।
