April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ताजपुर नगर परिषद चुनाव में वोटरों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

*ताजपुर नगर परिषद चुनाव में वोटरों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – 11 सितंबर ’22
नगर परिषद चुनाव में वोटरों की भूमिका विषयक गोष्ठी का आयोजन रविवार को मोतीपुर वार्ड-26 में किया गया. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. गोष्ठी को रवींद्र प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, नागेंद्र शर्मा, नितेश शर्मा, महेश्वर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, कृष्णा देवी, विजय कुमार, विष्णुदेव कुमार, राजीव कुमार, आशा देवी, सीता देवी, धर्मशीला देवी आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किया.
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को वोट ही मजबूत बनाए रखता है. हमें हर हालत में अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. वोट के माध्यम में हमें सुयोग्य एवं संघर्षशील प्रतिनिधि को चुनना चाहिए.
मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर महिला नेत्री बंदना सिंह एवं वार्ड- 26 के वार्ड पार्षद पद पर संघर्षशील किसान राजदेव प्रसाद सिंह को समर्थन देने एवं 14 सितंबर को अनुमंडल कार्यालय पर नामांकन कराने के निर्णय का घोषणा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.