April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कई वर्षों से ध्वस्त सड़कों पर हर वक्त बहता है पानी ग्रामीणों में आक्रोश

कई वर्षों से ध्वस्त सड़कों पर हर वक्त बहता है पानी ग्रामीणों में आक्रोश

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – -जिले के ताजपुर को नगर परिषद बनाने के बाद भी प्रखंड हो या नगर परिषद के कई सड़कों पर हर वक्त पानी बहता रहता है । कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड प्रशासन से जिला प्रशासन तक समाचार पत्रों के माध्यम से नगर परिषद पदाधिकारी को सड़कों पर बहते हुए पानी के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।बताते चलें कि बहेलिया टोला वार्ड संख्या 08 रहिमाबाद पंचायत कहलाता था जो अब नगर परिषद कहलाता है।स्थानीय लोगों की मानें तो नगर परिषद बनने से स्थानीय ग्रामीणों को नगर परिषद का फायदा नहीं मिला है।ताजपुर पानी टंकी से पानी सप्लाई होने वाले भिन्न-भिन्न जगहों से पाईप रिसाव हो रहा है । पानी टंकी से लेकर बहेलिया टोला मस्जिद तक कई जगहों पर पाईप लीकेज होने से हर वक्त बहता रहता पानी इस की शिकायत पानी टंकी में स्थापित कर्मचारियों को भी दी गई है । लेकिन लगभग महिनों से ऊपर हो गई फिर भी मरम्मत नहीं किया गया । जिसका जिंदा मिसाल यह है कि अभी भी बहेलिया टोला मस्जिद के सामने पानी सड़कों पर बहता हुआ नज़र आएगा।यहीं नहीं बहेलिया टोला वार्ड संख्या 08 मस्जिद से भेरोखड़ा,शाहपुर बधौनी,क्वारी,निरपुर के अलावा कई पंचायत से जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से ध्वस्त हो जाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस मुहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर वर्षो से ऊपर खरंजा बना हुआ था जो लगभग दो तीन वर्ष पहले मनरेगा की भेंट चढ़ गया । बताया गया है कि मनरेगा के द्वारा मिट्टी कटाई के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो गई है।बताते चलें कि उक्त सड़क रहिमाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 08 के बहेलिया टोला मस्जिद से गुजरने वाले सड़क कई पंचायतों को जोड़ती है । सड़क ध्वस्त हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है । वर्ष 2005 – 06 में मिट्टी करण एवं ईटकरण हुआ था। उसके बाद आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया ।लोगों ने बताया है कि मनरेगा की भेट चढ़ गया, मनरेगा द्वारा मिट्टी कटाई के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो गया है ।ताजपुर नगर परिषद का दर्जा तो मिला परन्तु आज तक नगर परिषद द्वारा बहेलिया टोला वार्ड 08 मस्जिद से भेरोखड़ा जाने वाली सड़क पर इधर कई हफ्तों से ऊपर हो गया झारु तक नहीं लग रहा है जो सरासर अन्याय है । बताते चलें कि नगर परिषद का चुनाव का तारीख की घोषणा भी हो गई दस सितंबर से नामांकन पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू है जबकि दस अक्टूबर को चुनाव भी कराया जाएगा और शायद 12 अक्टूबर को जीत हार का फैसला फिर भी , सड़क पर किसी पदाधिकारी ध्यान नहीं दिया है । चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में घूम घूम कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं । पिछले लोकसभा एवं विधानसभा एवं एमएलसी चुनाव जीत कर गए उम्मीदवार भी अपना ध्यान इस सड़क पर नहीं दिया । जिससे अब किसी भी उम्मीदवार पर से अब लोगों का भरोसा नहीं रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.