सदर प्रखंड के माला गाँव में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर*
*सदर प्रखंड के माला गाँव में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर*
छपरा:- आज दिनाक 11/09/2022 को सदर प्रखंड के माला गाँव के महारानी स्थान पर छपरा के जाने-माने फिजिशियन छाती, पेट, नस, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार नाथ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लड शुगर एवं यूरिक एसिड का निःशुल्क जाँच के साथ दवा वितरण किया गया। शिविर में माला, मुबारकपुर, मेहिया, महमदा गाँव के 160मरीजों का जाँच किया गया और सभी को मुफ्त में दवा भी वितरित किया गया और साथ साथ मधुमेह, B.P. के बारे में परहेज-योगा भी डॉ. ओंकार नाथ द्वारा बताया गया।स्थानीय उपेंद्र मिश्रा, अमित मिश्रा, सुमित मिश्रा, भानु बाबा, पवन कुमार,मनीष सिंह, आदित्य राज, ऋषिकेश, अमित, निशांत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव एवं समस्त निवासी का सराहनीय सहयोग रहा।
