April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सभा में पहुंचे कई दिग्गज

महुआ पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सभा में पहुंचे कई दिग्गज
महुआ, नवनीत कुमार
पूर्व मंत्री स्व तुलसीदास मेहता के तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को यहां पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राजस्व मंत्री आलोक मेहता पहुंचकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम घंटों चला, जिसमें आए लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे राजस्व मंत्री और स्व. मेहता के पुत्र आलोक कुमार मेहता अपने पिता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके आंख आंसुओं से भर आए। उन्होंने कहा कि जिंदा कौम अपने पूर्वज को नहीं भूलता। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार मेहता और संचालन राजीव नयन सिंह ने किया। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व पार्षद राजदेव राय, मंजेलाल राय, संजय पटेल, सुबोध मेहता, राजद के अरविंद सहनी, भरत ठाकुर, प्रो रामनाथ सिंह, संजय यादव, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, प्रो सुहेली मेहता, धर्मदास, अमर गुप्ता, बृजेश पटेल, रणविजय यादव, प्रो राजेश्वर गुप्त, अभिनाथ सिंह, जय कुमार सिंह, अखिलेश सुमन, डॉ अजय, आलमजी आदि ने भी स्व मेहता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि वह हमेशा विकास के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने महुआ के साथ जंदाहा का विकास किया जो आज भी देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम पर स्व मेहता के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री आलोक मेहता का जगह-जगह स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
राजस्व मंत्री आलोक मेहता का महुआ में जगह-जगह स्वागत किया गया। सोमवार को पटना से महुआ आने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें जगह-जगह रोककर माला से लाद दिया।
पटना से महुआ आने के क्रम में हाजीपुर महुआ मार्ग पर उन्हें जगह जगह स्वागत किया गया। सेंदुआरी, बेलकुंडा, बोतला चौक पर रोककर कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाया। रानीपोखर पर पूर्व पार्षद राजदेव राय के नेतृत्व में गणेश राम, अशोक ठाकुर, देवी लाल पासवान, शंभू राय, सत्येंद्र राय, हरि पासवान, गोविंद, गुड्डू शर्मा आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। यहां पर श्री मेहता अपने गाड़ी से उतर कर समर्थकों से मिले और उनका अभिवादन किया। वहां से निकलने के बाद कन्हौली, मंगरू चौक, पंचमुखी चौक और महुआ कोल्ड स्टोर के द्वार पर उन्हें भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.