April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन समस्या के मकड़जाल में फंसा ताजपुर विकास के रास्ते पर लाना मेरा उद्देश्य- बंदना कुमारी*

*चर्चित आंदोलनकारी बंदना कुमारी ने अपने प्रस्तावक एवं समर्थक के साथ ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर कराया नामांकन*

*जन समस्या के मकड़जाल में फंसा ताजपुर विकास के रास्ते पर लाना मेरा उद्देश्य- बंदना कुमारी*

*नकारा जनप्रतिनिधियों के कारण अनुमंडल, विधानसभा क्षेत्र रहा ताजपुर कई संस्थान, कल- कारखाना भी खोया- बंदना कुमारी*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

समस्तीपुर, 14 सितंबर 2022

जिले की चर्चित महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना कुमारी ने बुधवार को अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर अपना नामांकन दर्ज कराया.
नामांकन के बाद कार्यालय प्रकोष्ठ से बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीर एवं आसपास के लोग भी ईकट्ठा हो गये. मीडिया कर्मियों के सवालों का जबाब देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि ताजपुर के अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने ताजपुर एवं ताजपुर वासियों के विकास करने के बजाय अपना विकास किया. जिसके पास कुछ नहीं था, आज जनता को चुसकर करोड़ों का मालिक बना बैठा है. जनप्रतिनिधियों द्वारा ताजपुर में विकास योजनाओं, कल- कारखाने लगाने, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही पर रोक लगाने की कोशिश ही नहीं की. नये कोई भी संस्थान नहीं खुले लेकिन चप्पल फैक्ट्री, रौड फैक्ट्री, दुग्ध फैक्ट्री समेत कई अन्य संस्थान खत्म हो गये. यहाँ तक कि 1972 तक कर्पूरी ठाकुर ताजपुर विधानसभा से चुनाव लड़ते थे, विधानसभा का दर्जा तक समाप्त कर दिया गया. ताजपुर बाजार 8-10 अगल- बगल के प्रखंडों का बाजार है लेकिन यहाँ नाला का आभाव, टूटी सड़के, बिजली की आंखमिचौनी, संकीर्ण सड़क, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार का बाजार गर्म रहता है. बाबजूद इसके कोई जनप्रतिनिधि इन समस्याओं पर संघर्ष तो छोड़िये, चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझते.
एम० ए०, बी०एड० डिग्रीधारी उम्मीदवार बंदना कुमारी ने ताजपुर वासियों से अपील किया कि वे सड़क पर संघर्ष कर ताजपुर हित में अनेक समस्याओं का समाधान कराई है. अनेकानेक लोगों को विकास योजनाओं का लाभ, न्याय दिलाई हैं. अब ताजपुर वासी उन्हें वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि सदन के अंदर विकास योजनाओं को गति देने के साथ लूट, भ्रष्टाचार रोकने, कल- कारखाने लाने एवं लगाने की ओर अग्रसर हो सके.
मौके पर उनके प्रस्तावक ललीता देवी, समर्थक उपेंद्र सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास समेत भाकपा माले के आसिफ होदा, मो० एजाज, माले जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार, महेश कुमार, राजकुमार चौधरी, जयंत कुमार, जीबछ पासवान, अनील चौधरीमो० गुलाब, संजीव राय, शंकर सिंह, शिवबालक पासवान, मनोज सिंह, शंकर सिंह, मो० सगीर, जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.