September 14, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जन समस्या का समाधान करूंगा: भीम

जन समस्या का समाधान करूंगा: भीम
महुआ नवनीत कुमार
महुआ वार्ड संख्या 13 से चुनाव में पांव मार रहे शिव शंकर कुमार उर्फ भीम बताते हैं कि जन समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। नल जल को दुरुस्त करेंगे। कई जगहो पर उनके वार्ड में सिर्फ पाइप बिछाई गई है। टंकी नहीं लगी। पानी बिना परेशानी के लोग जी रहे हैं।
इसे पूरा करेंगे। स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। आवास लोगों को मिलेगा। सड़क गली नली पर ध्यान दिया जाएगा। वार्ड की सारी व्यवस्था बदलेगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। शिव शंकर कुमार को लोग प्यार से भीम भी करते हैं। उनका शरीर थोड़ा बलिष्ठ होने के कारण उन्हें भीम की संज्ञा दी गई है। लोग उन्हें यह संज्ञा प्यार से दिए हैं। उनका कहना है कि जिस तरह लोग उन्हें प्यार से भीम नाम दिए हैं उसी प्यार से उन्हें जीत भी दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.