April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग आक्रोशित     

हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग आक्रोशित   मोहम्मद एहतेशाम पप्पू,पातेपुर वैशाली                     वैशाली/पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के मुखिया राम एकबाल चौरसिया के साथ घटित घटना की प्राथमिकी बलिगांव थाने में दर्ज होने के पांच दिन बाद भी बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी एवं एएसआई रविन्द्र सिंह के द्वारा हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धजीवियों ने प्रखंड परिसर स्थित सभागार में संयुक्त बैठक कर घटना की निंदा करते हुए बलिगांव पुलिस के प्रति क्षोभ व्यक्त किया एवं वरिय पदाधिकारी को थाना प्रभारी एवं एएसआई के विरुद्ध वरिय पदाधिकारी से शिकायत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय की अध्यक्षता एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा की 10 सितम्बर को बलिगांव पंचायत के मुखिया राम एकबाल चौरसिया के साथ घटित घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही उप मुखिया के पति के मोबाइल पर जान मारने की थानाध्यक्ष की करीबी एवं क्रिमनल अमित कुमार सिंह के द्वारा दी धमकी की शिकायत करने गए उप मुखिया पति का थानाध्यक्ष के द्वारा मजाक उड़ाया गया। बताया गय की अमित कुमार बीएमपी 06 का हथियार गायब करने का आरोपी हैं। बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि तत्काल थानाध्यक्ष एवं एएसआई को विभाग के द्वारा निलम्बित एवं ट्रांसफार्मर नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में न्याय नहीं मिलने पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि 21 सितम्बर से दोनों दोषी पदाधिकारी पर कारवाई नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगें। बैठक में मुखिया रामप्रवेश राय, सुंदरेश्वर पासवान, मोहम्मद सज्जाद अहमद, उत्तम कुमार,राजु चौधरी, गरीबनाथ आलोक, शंकर पासवान, पुर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार यादव उर्फ पिंटु यादव, मनीष राय, राजेश पासवान,तारा पासवान, सरपंच सैयद इकबाल, सतेंद्र चौधरी, आदि के साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में गणमान्य बुद्धजीवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.