April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक

पातेपुर बाजार स्थित जदयू कार्यालय परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमल प्रसाद सिंह के साथ श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ई0 मनोज कुमार प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।

पातेपुर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्त्ताओ को तन मन धन से जुड़कर सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। इस दौरान मुख्य रूप से पार्टी एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाये जाने पर अन्य वक्ताओं ने भी जोर दिया। वही तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकाश की नई गाथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्के इरादे को लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओ को बिहार का विकाश राश नही आ रहा है। इसका जबाव बिहार की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में ही देने जा रही है।पार्टी एवं संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड क्षेत्र में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक वृहत पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सैयद इकवाल, राजकुमार सिंह,राजेश कुशवाहा, मुखिया गरीब नाथ आलोक, सुंदेश्वर पासवान, उमेश रजक, राजेश कुशवाहा, आशुतोष कुमार, नथुनी सिंह, धर्मशीला देवी, सुरेंद्र चौधरी, शशिभूषण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.