महुआ बालक मध्य विद्यालय पर लगाए गए शिविर में जांच के लिए उमड़ी भीड़
महुआ बालक मध्य विद्यालय पर लगाए गए शिविर में जांच के लिए उमड़ी भीड़
विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगों को डॉक्टरों ने जांच कर सहायक उपकरण के लिए किया नामित
महुआ, नवनीत कुमार
दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग देने को लेकर यहां पुराना बाजार स्थित बालक मध्य विद्यालय पर जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में वैसे दिव्यांगों की जांच कर सहायक उपकरण देने के लिए नामित किया गया जो इसके लायक हैं। यहां विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ो दिव्यांगों की जांच की गई।
बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा समावेशी शिक्षा संभाग के तहत लगाए गए शिविर में 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के सभी प्रकार के दिव्यांगों की जांच की गई। शिविर में आए डॉ अमित, डॉ अशोक, डॉ राकेश, डॉ सुशांत, डॉ ज्योति ने दिव्यांगों की जांच कर उन्हें सहायक उपकरण देने के लिए प्रेषित किया। इस शिविर में संतोष कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, शम्मी शेखर, प्रेमसागर, प्रमोद, संजू कुमारी, खुशबू कुमारी, सुधा कांत पांडे, मनोज, संजय, अनिल, नरेंद्र, आदि सक्रिय भूमिका निभाई। यहां आए दिव्यागो व उनके परिजनों को बैठने ठहरने की भी व्यवस्था की गई थी। यहां शिविर में महुआ प्रखंड के अलावा भगवानपुर, पटेढ़ी बेलसर, पातेपुर, गोरौल, चेहराकला, जंदाहा प्रखंडों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी जांच कर विभिन्न यंत्र देने के लिए नामित किया गया। महुआ में 114 किशोर किशोरियों का पंजीयन किया गया। जिसमें 40 को श्रवण यंत्र, 54 को ट्राई साइकिल, 20 को कृत्रिम अंग देने के लिए चयनित किया गया है। बीते सोमवार को हाजीपुर मे भी शिविर लगाकर विभिन्न प्रखंडों के 95 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। यहां भी वैसे दिव्यांगों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग देने के लिए नामित किया गया जो इसके लायक थे।
