April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 611 पर निरोधात्मक कार्रवाई।रिपोर्ट: नवनीत कुमार

महुआ में 611 पर निरोधात्मक कार्रवाई
महुआ। नवनीत कुमार
दुर्गा पूजा चेहल्लुम और चुनाव को लेकर महुआ अनुमंडल के विभिन्न थानों में 611 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इस मौके पर शांति व्यवस्था बहाल रहे। इसके लिए वांछितो को इंगित किया जा रहा है।
शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महुआ में 90, पातेपुर में 75, कटहरा ओपी अंतर्गत 100, जंदाहा में 61, गोरौल में 250 तथा बलिगांव में 35 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। उक्त थाना द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के अनुसार अनुमंडल कार्यालय द्वारा इस पर सुनवाई की जा रही है। बताया गया कि पर्व त्योहार और चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके लिए वांछितो को इंगित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.