April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरिमोहन सिंह समाज रत्न सम्मान से पटना में सम्मानित होंगें

*हरिमोहन सिंह समाज रत्न सम्मान से पटना में सम्मानित होंगें*
*——————————-*रिपोर्ट विवेक कुमार यादव
पटना/_आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय प्राणी सर्वेक्षण एवं थावे विद्यापीठ की प्रस्तुति संगोष्ठी सह सम्मान समारोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी की भूमिका काव्यपाठ के दौरान कल 18 सितंबर 2022 कोभारतीय प्राणी सर्वेक्षण सभागार , विजयनगर पटना में बबन कुंवर सेवा समिति द्वाराजनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह को महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में समाजसेवा करने के लिए समाज रत्न सम्मान-2022 से सम्मानित होंगें। इस अवसर पर नई धारा के संपादक डॉ 0 शिवनारायण , भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के प्रभारी अधिकारी डॉ 0 गोपाल शर्मा , उद्योग विभाग बिहार सरकार के विशेष सचिव दिलीप कुमार, थावे विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ 0 पीएस दयाल यति , डीडी न्यूज पटना बिहार भारतीय सूचना सेवा के संपादक अजय कुमार, युवा बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी पटना के सहायक निदेशक आलोक कुमार , पीएमसीएच पटना के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ 0 शिखा रानी ,बबन कुंवर सेवा समिति के सचिव अमित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेगें… इनके हाथों ही हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया जाएगा…._
_ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं। एवं पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । विशेष रूप से महिला खेल व दिव्यांग खेल को बढ़ावा देकर इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है , साथ ही बेबस, लाचार , दिव्यांग जनों को सभी सरकारी योजनाओं जैसे दिव्यांग सर्टिफिकेट , यूडी आईडी कार्ड , रेलवे कोंसियेशन , राशन कार्ड , ट्राई साइकिल , वैशाखी , कृत्रिम अंग , दिव्यांग पेंशन आदि दिलवाने में मदद करते हैं ।इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मानित होने पर हरिमोहन सिंह को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.