जनता जनार्दन की सेवा ही मेरा प्रयास…. राकेश कुमार रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
जनता जनार्दन की सेवा ही मेरा प्रयास…. राकेश कुमार
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
वैशाली/महुआ नगर परिषद के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। नामांकन का दौर शुरू होते ही नगर परिषद के लिए होने वाले वार्ड पार्षद, सभापति और उपसभापति पद के लिए प्रत्याशियों में नामांकन और चुनाव लड़ने की होड़ सी लगी हुई है।चुनावी बिगुल बजते ही उम्मीदवार आगे निकल निकल कर जनसंपर्क अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। चुनाव लड़ने वालों में वार्ड पार्षद प्रत्याशी राकेश कुमार समेत दर्जनों प्रत्याशी अपने अपने विभिन्न चुनावी वादों के साथ जनता को लुभाने का प्रयास में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 20 पार्षद प्रत्याशी राकेश कुमार ने वार्ड के जनता जनार्दन से मिलते हुए लोगों को बताया कि हमारा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का समुचित विकास है क्षेत्र के जनता का विकास ही हमारा विकास है अगर यहां की जनता जनार्दन चाहेगी तो मैं पार्षद पद का चुनाव जीतकर जनता की सेवा करता रहूंगा।वही वार्ड क्षेत्र के लोगों के लिए गली नली,स्ट्रीट लाइट,सड़क, बिजली,आवास योजना, शौचालय क्षेत्र के बुजुर्गो, महिलाओं के विकास योजना चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के लोगों का सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर जनता जनार्दन की सेवा करता रहूंगा।
