April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवक पर चाकू से वार कर दोस्त ने ही कर दी हत्या

युवक पर चाकू से वार कर दोस्त ने ही कर दी हत्या
पूर्व से चली आ रही मतभेद के कारण घर से बुलाकर दिया घटना का अंजाम, महुआ थाना अंतर्गत गौसपुर चकमाजाहिद गांव की घटना, घटना के बाद पुलिस ने 3 महिला सहित चार को लिया हिरासत में
महुआ, नवनीत कुमार
आपसी मतभेद के कारण बगलगीर ने ही घर से बुलाकर दोस्त पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की देर शाम महुआ थाना अंतर्गत गौसपुर चकमजाहिद गांव के चैनपुर टोले में घटी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने रविवार को सक्रियता बरतते हुए 3 महिला सहित चार को हिरासत में ले लिया है।
मृतक 21 वर्षीय वीरू कुमार उक्त गांव के महादेव सिंह का पुत्र बताया गया है। बताया जा रहा है कि वीरू कुमार को बगलगीर दोस्त से ही आपसी विवाद को लेकर शनिवार को बकझक हुई थी। इस बीच उक्त दोस्त ने गांव में ही एक पुलिया के पास उसे मोबाइल पर फोन करके बुला लिया और चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। चाकू वीरू के गर्दन पर लगी और अधिक रक्त स्राव होने लगा। इस बीच घरवाले पहुंचे और उसे उठाकर महुआ के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल पहुंचने पर देर रात उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता महादेव सिंह ने पटना पुलिस को दिए फर्द बयान में 3 महिला सहित 7 लोगों को नामजद किया है। इस मामले में महुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे के पिता पप्पू सिंह के अलावा माता, बहन और चाची सहित 4 लोगों को माहौल को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से हिरासत में ले लिया है। बाकी अन्य लोग फरार बताए गए हैं। इधर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजन द्वारा दिए गए फर्द बयान की कॉपी लाने के लिए पुलिस पदाधिकारी को पटना भेजा गया है।
पटना से शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम:
पोस्टमार्टम के बाद पटना रविवार की अपराहन मृतक बीरु का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर जैसे ही लोगों को पता चला उसे देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। यहां मृतक के घर पर जदयू के पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, दीपक कुमार, मुकेश कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव आदि भी पहुंचे और घटना को दुखद बताया। यहां लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म था। जितने लोग उतनी बातें हो रही थी। यहां कई लोगों का कहना था कि दोस्ती के बीच यह खूनी खेल हो गया। कई लोग यह भी बता रहे थे कि यहां का माहौल ठीक नहीं है। जहां घटना हुई है उक्त पुलिया के पास शाम ढलने के बाद नाजायज लोगों का जमावड़ा होने लगता है। यहां पुलिस को घटना की तह में जाने के लिए सघन तहकीकात करने होंगे।
पांच भाई तीन बहन में चौथे स्थान पर था वीरू:
मृतक वीरु पांच भाई और तीन बहनों में चौथे स्थान पर था। लोगों ने बताया कि दो भाई और तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वीरू अभी कुंवारा था। वीरू का एक भाई पत्नी की हत्या मामले में कई वर्ष से जेल में बंद है। वीरू का शव पटना से लाने के क्रम में हाजीपुर जेल पर ले जाकर उसे भाई को दर्शन भी कराया गया। इधर हाजीपुर से मृतक का शव जैसे ही एंबुलेंस से घर लाया गया। लोगों की भीड़ हो गई। परिजन शव को पकड़ कर विलाप करने लगे। यहां पर घटना के बाद माहौल को देखते हुए पहले से दो चौकीदारों को लगाया गया था। शव आने पर पुलिस भी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.