April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक 20 एवं 21 सितम्बर को कर्पूरी सभागार में

जदयू प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक 20 एवं 21 सितम्बर को कर्पूरी सभागार में
जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ जी
18 सितम्बर 2022, पटना

बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के सभी चैदहों प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की एक बैठक 20 एवं 21 सितम्बर 2022 को पूर्वाहन 11 बजे से प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ जी भी उपस्थित रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह ने निदेशानुसार सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष को इस संदर्भ में एक पत्र जारी किया है। जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में दिनांक 20 सितम्बर 2022 को पूर्वाहन 11 बजे से महिला, अतिपिछड़ा, किसान, व्यवसायिक, पंचायती राज, तकनीकी एवं खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की बैठक होनी है। वहीं 21सितम्बर 2022 को पूर्वाहन 11 बजे से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक, युवा, शिक्षा, छात्र एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की बैठक होगी।
ज्ञात है कि प्रदेश जनता दल (यू0) इन दिनों सदस्यता अभियान चला रहा है। अभियान के प्रति गाँव-गाँव में लोगों के बीच अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए कम-से-कम 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने तय किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को एक ‘महायज्ञ’ की तरह लिया है और प्रत्येक जिला में प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक जदयू के विचारों, आदर्शों और नीतियों में आस्था रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हैं। हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकास-कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पिछड़े- अतिपिछड़े, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, सवर्ण, महिलाएं एवं छात्र सभी, विशेषकर जो 2024 और 2025 में पहली बार वोट देंगे, वैसे युवक-युवती बढ़-चढ़ कर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.