April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नीतीश कुमार चाहें तो न्यूयॉर्क से चुनाव लड़े- मनोज शर्मा,भाजपा

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि  ,        नीतीश कुमार चाहें तो न्यूयॉर्क से चुनाव लड़े- मनोज शर्मा

 

कहते है कि घर के हारे हार है घर के जीते जीत….जो अपने घर मे नही जीत सकता वो दुनिया मे क्या जीतेगा? नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश के फूलपुर, अम्बेडकर नगर या मिर्जापुर से क्यों चुनाव लड़ेंगे?  नीतीश कुमार तो वर्ल्ड फेम के नेता है! उनको तो न्यूयॉर्क से चुनाव लड़ना चाहिए! भारत में प्रधानमंत्री छोटा पद है उनको यूएनओ का प्रेसिडेंट होना चाहिए! अब भाई, सपने देखने का भी हद होता है। जब व्यक्ति दिन में भी सपने देखने लगता है तो वो इस तरह की ख्यालाती चीजों वे सपने देखने लगता है।

दरअसल, नीतीश कुमार इस तरह से अपनी ब्रांडिंग कर रहे है। नीतीश कुमार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कद को छूना चाहते है। तो जदयू के लोगों को ये पता होना चाहिए कि श्री नरेन्द्र मोदी पहली बार चुनाव जीते थे तो गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और जब पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते तो प्रधानमंत्री बने थे। श्री नरेन्द्र मोदी ने तो वाराणसी में जाकर चुनाव लड़ा तो गुजरात से भी भारी मतों से जीते थे। फिर उन्होंने वाराणसी को अपना लोकसभा क्षेत्र बनाया। आज वाराणसी का कायाकल्प हो गया है। जदयू के नेता जाकर घूम आये।

 

देश के किसी कोने से कोई भी चुनाव लड़ सकता है लेकिन, उक्त व्यक्ति का जनाधार भी होना चाहिए। नीतीश कुमार जी स्वयंभू प्रधानमंत्री के उम्मीदवार है तो हिम्मत दिखाएं, जहां उनका जनाधार नही है और जहां उनको जातीय सहायता नही मिलती है वहां से चुनाव लड़कर दिखाएं। फूलपुर, अम्बेडकरनगर, मिर्जापुर जैसे क्षेत्र कुर्मी बहुल इलाके है और जेडीयू के लोग ये जानते है कि नीतीश कुमार की बिहार में दाल नही गलने वाली है तो, इधर-उधर से चुनाव लड़ाना चाहते है। ये सच है कि देश मे कई प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो सकते है लेकिन प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी को ही लोग चुनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.