ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं
महुआ प्रखंड अंतर्गत हसनपुर ओस्ती पंचायत के परसौनिया ग्राम वृक्षी चौक पर नया ट्रांसफार्मर बिजली विभाग ने सोमवार को लगा दिया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी ज़ाहिर की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व परसौनिया ग्राम में 25 केबी का ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिसके बाद से ही वहां के ग्रामीण काफी परेशान थे। उक्त मामले की जानकारी बिजली विभाग और हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग महुआ से संपर्क कर जले ट्रांसफार्मर को हटाकर नया 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बिजली विभाग और सांसद को साधुवाद दिया है। मौके पर मुख्य रूप से छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,पूर्व उप मुखिया उमेश राय,कमल राय,शिक्षक अशोक कुमार,इंद्रजीत कुमार उर्फ ननकी,सन्नी कुमार,सौरभ कुमार,कुणाल कुमार,विक्रम यादव,धीरज कुमार,मुन्ना कुमार, सुजीत राघव आदि उपस्थित थे।
