April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली, गोरौल/सिविल सर्जन वैशाली अमरेंद्र नारायण शाही ने पीएचसी निरीक्षण में कई चिकित्सक को अनुपस्थित पाया ,

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की ।
सिविल सर्जन वैशाली अमरेंद्र नारायण शाही ने पीएचसी निरीक्षण में कई चिकित्सक को अनुपस्थित पाया , पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार को दिए निर्देश में कहा कि अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सक को अनुशासन की पाठ पढ़ावें और कार्रवाई करने में नहीं चूके । पीएचसी में निरीक्षण बाद क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया । जिसमें कई नर्सिंग होम अवैध ढंग से चलाते पाये गये है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र में कितने वैध एवं कितने अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं उसका लिस्ट तैयार कर जिला कार्यालय को भेजें । जिससे उन पर कार्रवाई हो सके । सिविल सर्जन ने पीएचसी में जमे पानी को देख कहा कि परिसर में जमे पानी से गन्दगी फैलेगी । इसलिये परिसर में मिट्टी भरवावें । अस्पताल के डॉक्टरों को भी कई तरह के निर्देश दिये , वहीं एक उमा महेश्वरी निजी नर्सिंग होम में जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं पाएं जाने के कारण अधिकारियों ने नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.