महुआ नप के लिए चल रहे नामांकन में अंतिम दिन भीड़ से अस्त-व्यस्त हुआ बाजार
महुआ नप के लिए चल रहे नामांकन में अंतिम दिन भीड़ से अस्त-व्यस्त हुआ बाजार
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण महुआ बाजार अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं यहां अनुमंडल कार्यालय द्वार पर भीड़ से उहापोह की स्थिति बनी रही।
यहां सभापति पद के लिए पूर्व पार्षद अभिषेक कुमार जायसवाल ने तामझाम के बीच नामांकन किया। वही इसी पद के लिए मुखिया प्रमोद साह आदि ने पर्चे दाखिल किए। उपसभापति के लिए अजय कुमार मंजेकर, रोमी यादव आदि ने पर्चे दाखिल किए। जबकि वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या 13 से राजद नेता रामाशंकर यादव की पत्नी नूतन कुमारी, अजीत पासवान, जयमंगल पासवान, 11 से समाजसेवी सुरेंद्र पासवान ने तामझाम के बीच पर्चे दाखिल किए। 13 से राकेशलाल बिहारी, 14 से पूर्व उपाध्यक्ष आशा सिंह, 15 से चंदन सिंह की पत्नी सरस्वती देवी व पूर्व उपाध्यक्ष नीलम देवी, 18 से शुष्मा कुमारी, 06 से विकास राज, रंजन कुमार, 20 से पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, 21 से अन्नू गुप्ता, कुर्शीदा खातून, 22 से कुरैशा खातून, तरन्नूम खातून, 23 से पूर्व पार्षद श्रीभगवान चौधरी के पुत्रवधू शिवानी देवी, 25 से सरोज कुमार शर्मा, रवि कुमार, 9 से योगेंद्र साह, 07 से लाखो देवी, 03 से रीता देवी किरण देवी, वार्ड 10 से देवेंद्र ठाकुर उर्फ देवीलाल आदि उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामजदगी के पर्चे दाखिल किए।
उधर पातेपुर नगर पंचायत के 14 वार्डो के लिए महुआ में नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। यहां नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को 04 उम्मीदवार पहुंचे और खाता खोला। यहां महुआ के अंतिम नामांकन को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ने से महुआ बाजार गुलजार रहा।
