उदार हुआ उतरा तो अस्त व्यस्त हुए महुआ नगर परिषद के लोग
उदार हुआ उतरा तो अस्त व्यस्त हुए महुआ नगर परिषद के लोग
सड़कों पर कादो और पानी से चलना हुआ मुश्किल, गांव में किसानों के लिए बारिश अमृत समान
महुआ, नवनीत कुमार
उत्तरा उदार हुआ तो महुआ नगर परिषद बाजार की स्थिति बिगड़ गई। यहां लोगों को पैर रखने की जगह नहीं हुई। सड़क पर कादो कीचर पानी से लोगों को चलना मुश्किल हुआ।
सोमवार को एकाएक उतरा ने अपनी उदारता दिखाते हुए झमाझम बारिश लोगों को दी। इससे एक और किसानों को काफी फायदा हुआ है। जिन किसानों ने धान की रोपनी की है उनके लिए यह बारिश अमृत समान मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान को काफी फायदा होगा। जिन किसानों ने धान की रोपनी कर रखी थी वह बारिश से गदगद हैं। उनका कहना है कि अब उनकी धान की फसल अच्छी होगी। इधर महुआ नगर परिषद बाजार की स्थिति नारकीय हो गई है। बाजार का हृदय स्थली कहा जाने वाला गांधी स्मारक पर तो लोगों को कहीं पैर रखने की जगह नहीं है। लोगों का कहना है कि महुआ पंचायत के बाद नगर पंचायत बना। फिर से परिणत होकर नगर परिषद बना लेकिन स्थिति पूर्व से भी खस्ताहाल हो गई। यहां बाजार के लोग नगर परिषद को विभिन्न शुल्क दे रहे हैं लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि नगर परिषद बना लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जबकि स्थिति और बिगड़ गई।
