बालू लदे हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से एक व्यक्ति घायल
पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मोहन चौक के समीप बालू लदे हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के भाई ने पातेपुर थाने में लिखित आवेदन देकर हाइवा के चालक के विरुद्ध नशे में धूत्त होकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथिमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.
इस संबंध में पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग गांव निवासी संतलाल साह ने पातेपुर पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि बीते 11 सितंबर की देर शाम उसका भाई बसंत लाल साह उर्फ बसंती साह गांव के ही महावीर मंदिर के समीप थे कि महुआ के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बालू लोड हाइवा ट्रक के चालक ने ठोकर मार कर उसके ऊपर चढ़ा दिया. जिससे गंभीर स्थिति में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उक्त घायल व्यक्ति का एक पैर व एक हाथ का अंगुली काटना पड़ा है. संतलाल साह ने आरोप लगाया है कि हाइवा का चालक महुआ थाना क्षेत्र के जिरवाड़ा गांव निवासी चंद्रदीप राय का पुत्र मुकेश राय शराब के नशे में धूत्त होकर गाड़ी चला रहा था जिसके कारण दुर्घटना घटित हुई है. इस मामले में पुलिस घायल के भाई द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर उक्त हाइवा चालक के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.
