दो बाइको के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित शिवना चौक पर दो बाइको के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में एक एसबीआई बैंक डभैच्छ का गार्ड बताया गया है वही दूसरा बाइक सवार बरडीहा गांव निवासी हरेंद्र राय का 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है. बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल दोनो व्यक्ति व्यक्तियों का ईलाज स्थानीय चिकित्सक से कराए जाने के बाद बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए उक्त मार्ग पर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पातेपुर थाना क्षेत्र बरडीहा तुर्की गांव निवासी राजेन्द्र राय का 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार मालपुर चौक स्थित अपने चाय नाश्ते की दुकान से बाइक से घर जा रहा था. जैसे ही शिवना चौक के पास पहुंचा ही था कि महुआ के तरफ से एसबीआई के डभैच्छ शाखा से ड्यूटी कर घर लौट रहे गार्ड के बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई. दो बाइको के टकराने के बाद दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
