April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 से 9 माह के शिशु को दूध के साथ पौष्टिक आहार देने की माताओं को दी गई नसीहत

आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 से 9 माह के शिशु को दूध के साथ पौष्टिक आहार देने की माताओं को दी गई नसीहत
अन्नप्राशन कार्यक्रम के मौके पर दिखा अनोखा रूप
महुआ, नवनीत कुमार
पोषण माह पर 6 से 9 मार्च के शिशु को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महुआ के समसपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित हुआ। जहां अनोखा रूप देखने को मिला।
यहां आंगनवाड़ी केंद्र पर 6 से 9 माह के बच्चों के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिशुओं को दूध के साथ-साथ पौष्टिक आहार देने के बारे में बताया गया। शिशुओं को केंद्र पर पौष्टिक आहार देकर माताओं को इससे संबंधित विशेष जानकारी दी गई। बताया गया कि 6 माह के बाद शिशुओं को ऊपरी आहार देना जरूरी है। यहां मुख्य रूप से उपस्थित सीडीपीओ अनीता जायसवाल ने छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों से ऊपरी आहार देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चे विभिन्न रूपों में सजे थे। जिनका आकर्षक मनोहारी रूप देखते ही बन रहा था। अन्नप्राशन कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित माताओं एवं आम जनों को संबोधित करते हुए डीपीओ अनीता जायसवाल ने कहा कि बच्चों को दूध के साथ ऊपरी आहार में दलिया आदि देना जरूरी होता है। इससे बच्चे स्वस्थ होते हैं। उन्होंने माताओं को भी इस अवस्था में पौष्टिक आहार लेने को कहा। ताकि उन्हें दूध की कमी नहीं हो और जच्चा बच्चा स्वस्थ रहें। इस मौके पर पर्यवेक्षिका कृतिका के अलावा सेविका, सहायिका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी। यहां अन्नप्राशन कार्यक्रम के मौके पर माताएं अपने छोटे-छोटे शिशुओं को विभिन्न रूपों में सजा कर लाए थे। जिनका मनोहारी रूप देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि यह कार्यक्रम महीना के प्रत्येक 19 तारीख को आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.