April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घरेलू कलह से तंग आकर बड़ी वारदात को दिया अंजाम*पत्नी की हत्या के बाद मां,बच्चे को जख्मी कर पेट्रोल पम्प मालिक राजेश ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

घरेलू कलह से तंग आकर बड़ी वारदात को दिया अंजाम*पत्नी की हत्या के बाद मां,बच्चे को जख्मी कर पेट्रोल पम्प मालिक राजेश ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

समस्तीपुर (जकी अहमद)

विद्यापतिनगर साहिट गांव के व्यवसायी पेट्रोल पम्प मालिक स्व0 राजेश्वर प्रसाद सिंह के 48 वर्षीय पुत्र राजेश प्रकाश उर्फ निशु ने कैंसर रोग से पीड़ित पत्नी अनामिका सिंह की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। बीच बचाव करने गयी वृद्ध मां कुमोद सिंह ( 70 ) व दो बच्चे को जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की सुबह की है। घटना की जानकारी बड़ी बेटी प्रियदर्शिनी ने जान बचाकर घर से भाग चाचा के घर पहुंच कर जानकारी दी, तब परिवार के अन्य सदस्य घटना स्थल पहुंचे। इस बीच हत्यारोपी के घर से फरार होने की जानकारी लोगों को मिली। हत्यारोपी राजेश की खोज में परिवार के लोग जुट गये। एक घंटा बाद राजेश की ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी मिली। पेट्रोल पंप मालिक राजेश प्रकाश ने बछवाड़ा थाना अंतर्गत फातिहा हाल्ट रेलवे के निकट मालवाहक ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। इसकी जानकारी रेलवे पुलिस ने स्थानीय थाना को दी। घटना में जख्मी मृतक की मां कुमोद सिंह, बेटा राजवीर (14 ) पुत्री नंदिनी (11) की चिकित्सा स्थानीय पीएचसी में करायी जा रही है। घटना की जानकारी पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, एसएचओ प्रसुंजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच मृतक कि पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पति राजेश के शव को घर पहुंचने के इंतजार के साथ मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण घटना घटी है। विवाद के कारण राजेश डिप्रेशन में आकर पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह नौ बजे घर के किचेन में होने की बतायी गयी है। घटना से परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं। घटना का ठोस कारण का पता नहीं चल पा रहा है। मृतक की जख्मी मां कुमोद सिंह के होश आने पर घटना की वास्तविक जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। मृतक राजेश प्रकाश आर्थिक रूप से संपन्न घराने के बताये जाते हैं। अच्छी खासी आर्थिक स्थिति के साथ दो अलग अलग पेट्रोल पम्प के मालिक थे। थाना क्षेत्र के गढ़ सिसई में नंदनी फ्लूयल सेंटर व साहिट गांव की मुख्य सड़क किनारे रिद्धिमा फ्यूल नाम का पेट्रोल पम्प अच्छा खासा व्यवसाय कर रहा है। ऐसे में राजेश के डिप्रेशन में होने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.