April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैसी जमीन जिस पर रोक लगाई गई है उसे 2 दिनों के अंदर आखिर ए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश जिला अधिकारी

वैसी जमीन जिस पर रोक लगाई गई है उसे 2 दिनों के अंदर आखिर ए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश जिला अधिकारी
ब्यूरो चीफ अंजुम साहब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार से
कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने निबंधन को लेकर सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक किया। सभी अंचलाधिकारी को वैसे सभी जमीन संबंधी आकड़े प्रतिवेदित करने का निदेश दिया जिसमें निबंधन संबंधित किसी स्तर पर रोक लगाई गयी है। उस सूची को फिल्टर करते हुए दो दिनों के अंदर जिला निबंधन कार्यालय में संसूचित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही 5 दिनों में आंकड़े का विवरणी भेजने को भी कहा गया। उन्होनें कहा कि सभी अंचलाधिकारी स्थलीय /भौतिक सत्यापन भी कर लेगें। गौरतलब है कि अनावश्यक रूप से भूमि निबंधन पर रोक लगने के कारण राजस्व संग्रहण प्रभावित होती है। बैठक में डीडीसी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीएसआर श्री राकेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.