April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम का पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम का पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। वैशाली सिविल सर्जन द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त कार्रवाई करते हुए भेरोखरा, डढूआ, कस्तूरी सराय, मौदह चतुर आदि गांव के चौक चौराहों पर संचालित नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। नर्सिंग होम का निरीक्षण किये जाने की जानकारी अन्य नर्सिंग होम संचालकों को मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन वैशाली डॉ अमरेंद्र नारायण शाही के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवनी कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित बिना लाइसेंस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन का वगैर पालन करते हुए अवैध रूप से चल रही नर्सिग होम की जांच की। इस दौरान भेरोखरा गांव में संचालित सत्यम नर्सिंग होम में पहुंच कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच की। जांच के लिए नर्सिंग होम पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पहुंचते ही नर्सिंग होम का संचालक फरार हो गया।जांच के दौरान नर्सिंग होम में जहां न्यू बॉर्न एवं ऑपरेशन के दो मरीज भर्ती पाए गए वही नर्सिंग होम में एक भी चिकित्सक नही पाए गए। नर्सिंग होम के ओ टी में भी व्यापक स्तर पर अनियमितता पाई गई। वही साफ सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था नही थी। जांच के दौरान नर्सिंग होम में न तो फायर सेफ्टी यंत्र पाया गया और न ही कचरा प्रबंधन के लिए मेडिकेयर के साथ साथ प्रदूषण प्रमाण पत्र ही कर्मियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नर्सिंग होम में मौजूद कर्मियों से पूछने पर कर्मियों द्वारा कोई स्पष्ट जबाव नही दिए जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही। जांच के दौरान भेरोखरा गांव स्थित अभिलाषा नर्सिंग होम पहुंचे जहां उक्त नर्सिंग होम बंद पाया गया।स्थानीय लोगो से पूछने पर पता चला कि बीते 15 अगस्त को नर्सिंग होम के संचालक की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद नर्सिंग होम बंद हो गया है। जिसके उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अन्य लगभग आधा दर्जन नर्सिंग होम का जांच किया जहां से संचालकों के फरार होने अथवा बंद पाए जाने के कारण वापस लौट गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अवनी कुमार ने बताया जांच की रिपोर्ट वरिय पदाधिकारी को भेजी जा रही है वरिय पदाधिकारी से आदेश आते ही उक्त नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.